धन, सुख एवं संतान के रूप में पुत्र चाहिए तो इस प्रकार से करें गौ पूजन तथा सेवा 1. गाय – पवित्रतम् पशु यह तो सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है, इसकी पूजा की जाती है, इसकी सेवा की जाती है, लेकिन क्यों? क्या यह महज़ मान्यता है या इसके पीछे कोई कारण भी है? वर्षों से हो रहे रीति-रिवाज़ हमेशा ही निभाए जाते हैं, आज के युग में भी लोग प्राचीन रिवाज़ों का पालन कर रहे हैं, लेकिन हर कोई इन रिवाज़ों का महत्व और उद्देश्य नहीं जानता। 2. गाय की पूजा क्यों? तो गाय की पूजा क्यों की जाती है? और इसका उद्देश्य क्या है, क्या महत्व है? गौ पूजा से हमें क्या लाभ मिलता है? आज का यह आर्टिकल इन्हीं प्रश्नों के उत्तर से ही बना है। यहां हम गाय से संबंधित कुछ ऐसे ज्योतीष उपाय भी बताएंगे, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख एवं संपदा की वर्षा होगी। 3. महाभारत में गौ पूजा हिन्दू धर्म के महानतम ग्रंथ महाभारत में गौ पूजा से संबंधित कुछ बातें उल्लेखनीय हैं। इसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति, गाय माता (हिन्दू धर...
Comments
Post a Comment