धन, सुख एवं संतान के रूप में पुत्र चाहिए तो इस प्रकार से करें गौ पूजन तथा सेवा
धन, सुख एवं संतान के रूप में पुत्र चाहिए तो इस प्रकार से करें गौ पूजन तथा सेवा
1. गाय – पवित्रतम् पशु
यह तो सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है, इसकी पूजा की जाती है, इसकी सेवा की जाती है, लेकिन क्यों? क्या यह महज़ मान्यता है या इसके पीछे कोई कारण भी है? वर्षों से हो रहे रीति-रिवाज़ हमेशा ही निभाए जाते हैं, आज के युग में भी लोग प्राचीन रिवाज़ों का पालन कर रहे हैं, लेकिन हर कोई इन रिवाज़ों का महत्व और उद्देश्य नहीं जानता।
2. गाय की पूजा क्यों?
तो गाय की पूजा क्यों की जाती है? और इसका उद्देश्य क्या है, क्या महत्व है? गौ पूजा से हमें क्या लाभ मिलता है? आज का यह आर्टिकल इन्हीं प्रश्नों के उत्तर से ही बना है। यहां हम गाय से संबंधित कुछ ऐसे ज्योतीष उपाय भी बताएंगे, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख एवं संपदा की वर्षा होगी।
3. महाभारत में गौ पूजा
हिन्दू धर्म के महानतम ग्रंथ महाभारत में गौ पूजा से संबंधित कुछ बातें उल्लेखनीय हैं। इसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति, गाय माता (हिन्दू धर्म एवं गाय को माता की उपाधि दी गई है) की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है उस पर संतुष्ट होकर गौएं उसे अत्यन्त दुर्लभ वर प्रदान करती हैं।
4. क्या करें और क्या नहीं
यह भी कहा गया है कि गौओं के साथ मन से भी द्रोह न करें, उन्हें सदा सुख पहुंचाएं, उनका दिल से सत्कार करें और नमस्कार आदि के द्वारा उनका पूजन करते रहें। जो मनुष्य इन बातों का पालन करता है वह जीवन में सुख एवं समृद्धि का भागी होता है।
5. ज्योतिषीय उपचार
यह तो पूर्ण रूप से धार्मिक मान्यताएं थीं, लेकिन यहां हम आपको गौ माता से संबंधित कुछ ज्योतीषीय उपचार भी बताने जा रहे हैं। ज्योतिष विधा की नज़र से गाय से संबंधित वह कौन से कर्म कांड हैं जिन्हें करने से आपको लाभ होगा, जानिए आगे की स्लाइड्स में...
Comments
Post a Comment